चमोली, 26 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने चमोली में रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों पर उप निर्वाचन का कार्यक्रम जारी किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गौरव कुमार ने संबंधित निर्वाचन अधिकारियों को निर्धारित समय-सारणी के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। जिले में 12 अक्टूबर को मतदान होने हैं।
SOURCE
Aapkarajasthan
